पिथौरागढ़, फरवरी 26 -- पिथौरागढ़। कनालीछीना सतगढ़ के ग्रामीणों ने सतगढ़ से ध्वज जयंती मंदिर तक ट्रेकिंग रूट बनाने की मांग उठाई है। स्थानीय दीपक कापड़ी ने समस्या के निराकरण की मांग को लेकर डीएम को ज्ञापन दिया। स्थानीय कापड़ी ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि ध्वज जयंती मंदिर क्षेत्र के सैकड़ो लोगों के आस्था का केंद्र है। कहा वर्तमान समय में सतगढ़ धर्मशाला तोक से मंदिर का रास्ता पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जिस कारण इस मार्ग से आवाजाही करने वाले श्रद्धालु को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कापड़ी ने क्षेत्र के धर्मशाला से ध्वज तक चार से पांच किमी लम्बे रूट के निर्माण की मांग उठाई है। साथ ही कापड़ी ने घाड़ी खंडेनाथ मंदिर के पास स्थित खेल मैदान के विस्तारीकरण व सतगढ़ में बने हर घर नल जल योजना की उच्च स्तरीय जांच करने की मांग उठाई है।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.