आगरा, अप्रैल 23 -- श्री कल्पद्रुम पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर में ध्वजा परिवर्तन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उषा वेद ने विधिपूर्वक शांति स्नात्र पूजा से किया। श्रद्धालुओं ने पूजा के विशेष वस्त्र धारण किए। सभी ने पवित्र भाव से परमात्मा की आराधना की। मंदिर परिसर मंत्रोच्चार और भक्ति से गुंजायमान रहा। वातावरण में शांति और आत्मिक आनंद का संचार हुआ। इसके बाद मंदिर की पावन ध्वजा को अशोक कोठारी ने मस्तक पर धारण किया। उन्होंने मंदिर की तीन परिक्रमा की। जय-जय पार्श्वनाथ प्रभु के उद्घोष के बीच ध्वजा परिवर्तन का अनुष्ठान संपन्न हुआ। अध्यक्ष राजकुमार जैन ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार संवत् 1987 यानी 12 मई 1932 को हुआ था। यह जिनालय 108 पार्श्वनाथ तीर्थों में शामिल है। कार्यक्रम में चिंतामणि पारसनाथ श्वेतांबर जैन मंदिर अध्य...