सहरसा, मार्च 11 -- सहरसा/ सोनबरसा, हिटी। सोनवर्षा राज के महुआ उत्तरवारी पंचायत अंतर्गत बलैठा गांव में 26-27 मार्च को होने वाले 63वें राष्ट्रीय संतमत सत्संग अधिवेशन की तैयारी शुरू हो गई है। मंगलवार को आयोजन स्थल पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। अधिवेशन में महर्षि मेंही परमहंसजी की स्मृति में संतमत सत्संग होगा, जिसमें महर्षि योगानंद परमहंसजी सहित संत-महात्मा प्रवचन देंगे। आयोजक ब्रह्मदेव बाबा ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल व अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...