सहरसा, फरवरी 28 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर के बटराहा स्थित श्री श्री 108 बजरंग बली मंदिर एवं मुशहरु बाबा समाधि प्रांगण में आज धर्म यज्ञ ध्वजा की स्थापना के साथ अखिल भारतीय भगैत भारत महासभा कोशी अंचल सहरसा के 66वें वार्षिक महाधिवेशन का विधिवत शुभारंभ हो गया। फागुन शुक्ल पक्ष एकादशी के पावन अवसर पर आयोजित ध्वजारोहण समारोह में श्रद्धालुओं, भगैत साधकों और स्थानीय नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधान के बीच धर्म ध्वजा स्थापित की गई। पूरे प्रांगण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का वातावरण व्याप्त रहा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि आज के ध्वजारोहण के साथ महाधिवेशन की औपचारिक शुरुआत हो गई है। समिति के अनुसार बिहार राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.