बेगुसराय, मार्च 27 -- बलिया,एक संवाददाता। प्रखंड व नगर क्षेत्र में नौ दिनों तक श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया चैत नवरात्रि का पर्व ध्वजारोहण के साथ संपन्न हो गया। अंतिम दिन शुक्रवार को मंदिरों और पूजा पंडालों में विशेष पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नवमी एवं दशमी के अवसर पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की विधिवत पूजा कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। कई स्थानों पर कन्या पूजन का भी आयोजन किया गया, जिसमें छोटी-छोटी बच्चियों को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन कर प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर बांस और पताखा के साथ ध्वजारोहण कर पूजा अर्चना किया गया। पंडित योगेंद्र मिश्र, मुकेश झा, बिनोद कुमार झा ने बताया कि ध्वजारोहण शुभ और मंगलकारी मान...