अयोध्या, मार्च 28 -- अयोध्या । संवाददाता चैत्र शुक्ल पूर्णिमा के पर्व पर दो अप्रैल को आयोजित हनुमान जयन्ती के अवसर पर श्री रामजन्मभूमि परिसर के परकोटे में निर्मित हनुमान जी के मंदिर पर ध्वजारोहण होगा । इस ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि बजरंग दल के अखिल भारतीय पूर्व अध्यक्ष व मध्यप्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री (दर्जा प्राप्त ) वित्त चेयरमैन जयभान सिंह पवैया होंगे । इसके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता व बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय कटियार के अलावा पूर्व संयोजक डा. सुरेंद्र जैन एवं प्रकाश शर्मा रहेंगे। इस मौके पर अन्य पूर्व व वर्तमान बजरंग दल पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय ने बताया कि बजरंग दल के पूर्व पदाधिकारियों के साथ ही बजरंग दल के पुराने सभी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.