मथुरा, दिसम्बर 6 -- नागरिक सुरक्षा संगठन का 63वां स्थापना दिवस शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित सिविल डिफेंस कार्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के नियंत्रक एवं डीएम चंद्र प्रकाश सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित वार्डन सेवा के पदाधिकारियों को देश की एकता एवं अखंडता की शपथ दिलाई। डीएम ने कहा कि सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक सदैव अग्रिम पंक्ति में महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। कोविड-19 नियंत्रण, बाढ़ प्रबंधन, पर्वों पर कानून व्यवस्था बनाने, यातायात संचालन, एसआईआर में उनका अनुकरणीय योगदान है। मुख्य अतिथि ने वर्ष 2025 में नागरिक सुरक्षा नगर मथुरा में सराहनीय कार्य करने वाले वार्डेन सेवा पदाधिकारियों एवं स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। एडीएम एवं प्रभारी सिविल डिफेंस राजेश कुमार यादव ने कहा कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.