कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा स्थित ध्वजाधारीधाम आश्रम की पहाड़ी पर शनिवार की देर शाम आग लग गई। आग किस कारण से लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। इस संबध में बताया गया कि आग लगने से संबंधित जानकारी फॉरेस्ट विभाग को दे दी गई है। समाचार लिखे जाने तक आग बुझाने की कोई कार्रवाई शुरू नहीं हो पायी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...