रुद्रपुर, फरवरी 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर में युवा व्यापारी ध्रुव चावला की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत के मामले में परिवार समेत बड़ी संख्या में व्यापारियों और महिलाओं ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। गुरुवार शाम पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, व्यापारी नेता संजय जुनेजा और विजय फुटेला की मौजूदगी में शहर के भगत सिंह चौक पर बड़ी संख्या में व्यापारी और महिलाएं एकत्रित हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर 25 वर्षीय युवा व्यापारी ध्रुव चावला को श्रद्धांजलि दी और इसके बाद कैंडल मार्च निकाला। कैंडल मार्च शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ गांधी पार्क पहुंचकर समाप्त हुआ। व्यापारियों का कहना है कि सिविल लाइंस क्षेत्र में ध्रुव चावला खून से लथपथ हालत में मिला था। उसके सिर में पिस्टल की गोली लगी थी। इस घटना के बाद से व्यापारिक समुदाय ...