ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में ठोका धमाकेदार शतक, आलोचकों को दिया करारा जवाब
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- भारतीय बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी शानदार बल्लेबाजी की। गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में उन्होंने अर्धशतक जड़ा, लेकिन कोलंबो के एसएससी में जारी दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने अर्धशतक को शतक में तब्दील कर दिया। ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है, जो बहुत अहम समय पर आया है। वे अभी 12वां टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं। जुरेल को लेकर इस सीरीज से पहले बहुत बातें की जा रही थीं, लेकिन उन्होंने आलोचकों को लगातार दोनों मैचों में रन बनाकर करारा जवाब दिया है। नंबर 7 के बल्लेबाज के लिए भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की ये तीसरी सबसे बड़ी पारी है। ध्रुव जुरेल ने 171 गेंदों में 9 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया, जो उनके टेस्ट करियर का दूसरा शतक है। जुरेल ने अपने करियर के छठे टेस्ट में शतक जड़ा थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.