ध्रुव जुरेल की कप्तानी में कल भारत ए का सामना न्यूजीलैंड ए से होगा, KL राहुल, जायसवाल जैसे बड़े प्लेयर भी टीम का हिस्सा
लिंकन, अक्टूबर 23 -- केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल जैसे सीनियर टीम के खिलाड़ी भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच शनिवार से लिंकन में शुरू होने वाले पहले चार दिवसीय मैच में अच्छा प्रदर्शन करके अगले महीने होने वाली दो टेस्ट मैच की शृंखला के लिए अपनी तैयारी को पुख्ता करने की कोशिश करेंगे। विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल की अगुवाई में भारत ए टीम बर्ट सटक्लिफ ओवल स्टेडियम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। इस मैच से भारतीय खिलाड़ियों को 19 नवंबर से वेलिंगटन में शुरू होने वाली टेस्ट शृंखला से पहले परिस्थितियों को समझने का अच्छा मौका मिलेगा। यह टेस्ट शृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का हिस्सा है। राहुल और जायसवाल भारतीय टीम में शामिल दो प्रमुख नाम हैं। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल, वाशिंगटन सुंदर, साई सुदर्शन तथा तेज गेंदबाज आकाश दीप, अंशुल कंब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.