बरेली, अप्रैल 13 -- श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री बांके बिहारी छप्पन भोग परिवार एवं श्री बांके बिहारी कल्याण समिति की ओर से आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के द्वितीय दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा व्यास राधे दास ने रविवार को श्रीमद भागवत पुराण के प्राकट्य, ऋषि कर्दम, देवहूति और ध्रुव चरित्र का मार्मिक वर्णन किया, जिससे उपस्थित श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। इस मौके पर मंदिर समिति के प्रमुख सदस्य विनोद ग्रोवर, अश्वनी अरोरा, विजय गुप्ता, विजय बंसल, मनोहर धीरवानी, सुनील गुप्ता, संजीव गुलाटी एवं होशियार सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रह्लाद, ध्रुव व भरत के चरित्र की कथा की सुन श्रद्धालु हुए भाव-विभोर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...