ध्रुव चरित्र और वामन अवतार की कथा सुन भावविभोर हुए श्रद्धालु
रामपुर, जून 10 -- रामपुर। शहर के बॉम्बे पैलेस होटल में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को श्रद्धालु पूरी तरह भक्ति रस में सराबोर नजर आए। पंडाल में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा व्यास पूज्य अमन उद्धव जी महाराज ने भक्ति की शक्ति और भगवान के दिव्य अवतारों का ऐसा मार्मिक वर्णन किया कि पूरा माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग गया। कथा व्यास ने बालक ध्रुव के चरित्र का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि यदि मन में दृढ़ संकल्प और सच्ची लगन हो, तो ईश्वर को भी पाया जा सकता है। बालक ध्रुव की कठिन तपस्या और अटूट विश्वास इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। इसके बाद कथा व्यास ने भगवान विष्णु के वामन अवतार की अलौकिक कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि कैसे भगवान ने राजा बलि के अहंकार को दूर करने के लिए वामन रूप धारण किया और केवल तीन पग में पूरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.