नोएडा, अप्रैल 9 -- नोएडा,कुलदीप शर्मा। सेक्टर-45 सदरपुर स्थित खजूर कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में गुरुवार को कथावाचक देवेंद्र शास्त्री ने ध्रुव चरित्र और भक्त प्रह्लाद की कथा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि कैसे ध्रुव ने भगवान की कठोर तपस्या कर ध्रुव तारा का स्थान प्राप्त किया। इसके बाद वामन भगवान की झांकी भी प्रस्तुत की गई। कथा में मुकेश गुप्ता, दिनेश गुप्ता, हाकिम, सुरेंद्र भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...