विकासनगर, फरवरी 26 -- वीर शहीद केसरी चंद राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य प्रो. डॉ.डीएस नेगी के नेतृत्व में अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) का गठन किया गया। शैक्षिक सत्र 2025-26 के लिए गठित संघ में अभिभावकों ने सर्वसम्मति से ध्रुव कुमार को अध्यक्ष चुना। आकाशमणि शर्मा को उपाध्यक्ष, डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान को सचिव, सुरेंद्र शर्मा को सह-सचिव तथा सुखबीर सिंह को दोबारा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। वहीं, अनीता पंवार और सुनील मैठाणी को सदस्य नामित किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. डीएस नेगी ने कहा कि अभिभावक-शिक्षक संघ का उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच समन्वय बनाकर पठन-पाठन को सुचारु रखना तथा अनुशासन बनाए रखने में सहयोग करना है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में संघ की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इससे रचनात्मक कार्यों को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.