ध्रुव की घातक गेंदबाजी से एमके एटूजेड की रोमांचक जीत
अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़। अंडर-19 चैलेंजर सीरीज के चौथे मुकाबले में एमके एटूजेड क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमके एलिगेरियान क्रिकेट अकादमी को छह रन से हरा दिया। मैच एपीएस महुआखेड़ा मैदान पर खेला गया, जहां मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एमके एटूजेड की टीम 38.4 ओवर में 196 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से विशाल ने 41 रन, तरुण पाली ने 35 रन, अभिषेक यादव ने 18 रन बनाए। देवराज और आरुष यादव ने 16-16 रन व आर्यन सिंह ने 10 रन का योगदान दिया। विपक्षी टीम की ओर से दीपक कश्यप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि ओम यादव और सुमेर खान ने दो-दो विकेट लिए। 196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमके एलिगेरियान टीम 40 ओवर में 190 रन पर सिमट गई। वंश प्रताप सिंह ने 38 रन, ओम यादव ने 27 रन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.