लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। 21वीं ए डिवीजन लीग मैच में बुधवार को ध्रुव क्रिकेट एकेडमी ने यूपी टिम्बर क्रिकेट क्लब को छह विकेट से पराजित कर दिया। स्पोर्ट्स गैलेक्सी क्रिकेट ग्राउंड बी पर खेले गए मैच में यूपी टिम्बर ने पहले बल्लेबाजी की और 33.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 178 रन बनाये। रिजुल पटेल ने 35 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की बदौलत 56 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। ध्रुव की ओर से अंकित कुमार सिंह और मुहम्मद दानिश ने दो विकेट लिये। जवाब में ध्रुव एकेडमी ने 31.1 ओवर में चार विकेट खोकर 181 रन बनाये और जीत दर्ज की। हर्ष त्यागी ने 51 और अनमोल आनंद ने 38 रन बनाये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.