रिषिकेष, अप्रैल 27 -- ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में सोमवार को ओआईएमटी रोटरेक्ट क्लब का गठन हुआ। जिसमें ध्रुव बंसल को अध्यक्ष और निमित्त जैन को सचिव नियुक्त किया गया। मुनिकीरेती स्थित ओआईएमटी संस्थान में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ रोटरी क्लासिक के अध्यक्ष संजय सकलानी और संस्थान निदेशक डा. विकास गैरोला ने संयुक्त रूप से किया। संजय सकलानी ने सभी छात्रों को रोटरी क्लासिक ऋषिकेश से संबंधित जानकारी दी। बताया कि कैसे क्लब समाज कल्याण एवं सामाजिक उत्थान में अपनी भूमिका अदा करता है। निदेशक डा. विकास गैरोला ने कहा कि उच्च शिक्षण संस्थानों में युवाओं में नेतृत्व क्षमता, पेशेवर कौशल विकसित करने और सामुदायिक सेवा के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के उद्देश्य से रोटरेक्ट क्लब का गठन किया जाता है। यह रोटरी इंटरनेशनल का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.