दरभंगा, फरवरी 19 -- दरभंगा। दरभंगा घराने के विश्वविख्यात ध्रुपद संगीताचार्य के नाम से संचालित पंडित विदुर मल्लिक ध्रुपद संगीत गुरुकुल के सौजन्य से आगामी आठ मार्च को कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के दरबार हॉल में छठा पंडित विदुर मल्लिक एवं पद्मश्री पंडित राम कुमार मल्लिक स्मृति संगीत समारोह-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्तर के नामचीन कलाकारों का समागम होगा। मुख्य अतिथि के रूप में दरभंगा राज परिवार के कुमार कपिलेश्वर सिंह उपस्थित होंगे। समारोह की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसको लेकर गुरुकुल की अध्यक्ष सरोज मल्लिक की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक की गई। इसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में गुरुकुल के सचिव संगीत मल्लिक, सदस्य साहित्य मल्लिक, कौशिक कुमार मल्लिक, संतोष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.