कानपुर, मार्च 19 -- कानपुर। भारतीय नववर्ष, चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2083 के अवसर पर गुरुवार को अटल घाट वैदिक मंत्रोच्चारण और ध्रुपद धारा के संगीत से झूम उठा। राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित किए जा चुके गायक पंडित विनोद कुमार द्विवेदी और आयुष द्विवेदी, मृदंग एवं सारंगी वादक गुरु तथा उनके 108 ध्रुपद गायक शिष्यों ने अद्भुत छटा बिखेरी। प्रातः काल आतिशबाजी का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया गया। कानपुर स्कूल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सारथी के इस आयोजन में सुचारिता खन्ना व उनके कथक, भरतनाट्यम के 60 शिष्यों, सारंगी वादक सिकंदर खान एवं उनके साथियों ने प्रस्तुति दी। वहीं, संगीत गुरु दीपक राजपूत के साथ नासिक से आए ढोल के सदस्यों, सुधांशु आश्रम एवं नारायण सेवा आश्रम से आए बटुकों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.