मुंगेर, मार्च 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। भारतीय रेल यांत्रिक एवं विद्युत अभियंत्रण संस्थान (इरिमी) जमालपुर में सोमवार को "दैनिक जीवन में ध्यान का महत्व" विषय पर एक प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु आचार्य अभिरामानंद अवधूत ने प्रशिक्षणार्थियों और संकाय सदस्यों को संबोधित करते हुए ध्यान की उपयोगिता और उसके वैज्ञानिक पक्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। यह कार्यक्रम जमालपुर इरिमी के महानिदेशक अनिमेष कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, इसकी अध्यक्षता इरिमी डीन सह एसपी (आरएसटी) प्रेम प्रकाश ने की। अपने संबोधन में आचार्य अभिरामानंद अवधूत ने कहा कि ध्यान किसी एक धर्म विशेष से जुड़ी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह एक वैज्ञानिक और व्यावहारिक अभ्यास है, जो मन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक बनाए रखने में मदद करता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.