ध्यान से मनुष्य के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं : स्वामी लक्ष्मण
रांची, अप्रैल 20 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू स्थित महर्षि मेंही आश्रम शांतिपुरी शबरी कुटिया में सोमवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विशेष सत्संग एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ईश-स्तुति, गुरु वंदना, ध्यानाभ्यास और रामचरितमानस के पाठ के साथ हुई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। अपने प्रवचन में स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सर्वोत्तम पर्वों में से एक है और इस दिन किया गया भजन, सत्संग, ध्यान एवं दान अक्षय फल प्रदान करता है। जिसका कभी क्षय नहीं होता और जीवन में सुख एवं आनंद की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- अक्षय तृतीया 2026: आज स्नान-दान से मिलेगा अक्षय पुण्य, जानें क्या करें और क्यों खास है यह दिन उन्होंने बताया कि इसी दिन बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलते हैं और सत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.