कोडरमा, मई 5 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। मुनि श्री 108 धर्म सागर जी महाराज,मुनि श्री 108 भाव सागर जी महाराज के सान्निध्य में 5 मई को प्रातः श्री दिगंबर जैन नया मंदिर झुमरी तिलैया में श्री जी का बृहद अभिषेक ,शांतिधारा गुरु भक्तों के द्वारा की गई। इसके बाद विशेष मांगलिक क्रियाएं,श्री जी की पूजन आदि कार्य संपन्न हुई। इस अवसर पर धर्म सभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री 108 भावसागर जी महाराज ने कहा कि ध्यान के माध्यम से पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। 5 करोड़ 68 लाख 99 हजार 584 प्रकार के रोग ठीक होते हैं। दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रक्रिया है ध्यान है। इसके माध्यम से तन, मन, वचन जीवन आत्मा स्वस्थ्य हो जाती है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी ध्यान के लाभ मानता है। नियमित ध्यान से शरीर पर सकारात्मक प्रभाव दिखते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...