ध्यान साधना से मन के विकार दूर होते हैं : स्वामी गंगाधर
रांची, जुलाई 19 -- मुरहू, प्रतिनिधि। महर्षि मेंही आश्रम, मलियादा (मुरहू) में ऋषिकेश आश्रम के स्वामी गंगाधर जी महाराज के सानिध्य में आयोजित सप्ताहिक ध्यान साधना शिविर का समापन रविवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। समापन अवसर पर आयोजित सत्संग की शुरुआत स्तुति एवं विनती से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। स्वामी गंगाधर जी महाराज ने कहा कि मानव शरीर और यह संसार बंधन का स्वरूप है तथा मनुष्य इन्हीं बंधनों में उलझकर दुःख का अनुभव करता है। उन्होंने कहा कि सत्संग, भक्ति और ध्यान साधना मुक्ति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। आज के तनावपूर्ण जीवन में गुरु से भक्ति की युक्ति सीखकर एकाग्रचित होकर ध्यान करने से मन के विकार दूर होते हैं और मन शांत, संतुलित व सशक्त बनता है।
स्वामी लक्ष्मण जी महाराज का दृष्टिकोण स्वामी लक्ष्मण जी महारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.