ध्यान भटकाकर कार के अंदर से चोरी
नोएडा, अप्रैल 7 -- नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में ठक-ठक गिरोह के बदमाशों ने ध्यान भटकाकर कार के अंदर से पर्स, मोबाइल और नगदी की चोरी कर ली। सेक्टर-77 निवासी पंकज कुमार श्रीवास्तव सोमवार शाम ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति ने उनकी कार के पास आकर खिड़की पर नॉक किया और बातचीत के बहाने ध्यान भटका दिया। जैसे ही उन्होंने कार की खिड़की खोली, वैसे ही एक अन्य व्यक्ति कार में रखा मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गया। पर्स में करीब आठ हजार रुपये, पैन कार्ड, आधार कार्ड, चार क्रेडिट कार्ड और तीन एटीएम कार्ड मौजूद थे। इस मामले में पुलिस ने दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।रवि प्रकाश सिंह रैकवार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.