बिलासपुर, नवम्बर 22 -- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा स्टेशन को चौथी रेल लाइन से जोड़ने और ऑटो सिग्नलिंग कार्य के कारण 6 से 18 दिसंबर तक 27 ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इस दौरान 10 ट्रेनें रद्द रहेंगी, 6 ट्रेनें अपने स्टॉपेज से पहले समाप्त होंगी जबकि 11 ट्रेनें एक से 9 घंटे तक की देरी से चलेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस को भी 7 से 18 दिसंबर के दौरान कोरबा-बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन बनाकर चलाया जाएगा।अंतिम चरण में 206 किमी लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना भारतीय रेलवे ने बताया कि बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से झारसुगुड़ा (ओडिशा) के बीच 206 किलोमीटर लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी परियोजना के तहत चांपा रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और चांपा-जांजगीर ...