धनबाद, दिसम्बर 22 -- धनबाद। ध्यान दिवस के अवसर पर रविवार को विशेष मेडिटेशन सत्र का आयोजन किया गया। साधना हॉस्पिटल में आयोजित इस सत्र में 40 मरीजों ने भाग लिया। डॉ साधना, डॉ शीला एवं डॉ रामानुज ने मरीजों को मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान के सकारात्मक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मरीजों को बताया गया कि नियमित ध्यान से तनाव, चिंता, अनिद्रा और मानसिक थकान में कमी आती है। साथ ही एकाग्रता, आत्मविश्वास और मानसिक संतुलन बढ़ता है। इस सत्र के संचालन में स्वयंसेवक बैभव कुमार, श्यामल मुखर्जी, राजा एवं चिरंजीत ने अहम भूमिका निभाई। मरीजों को सरल एवं प्रभावी ध्यान तकनीकें सिखाई गईं, जिन्हें दैनिक जीवन में अपनाया जा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.