प्रयागराज, मार्च 10 -- सीएमपी महाविद्यालय के आईक्यूएसी, आईसीसी और सेंटर फॉर वेल बीइंग के संयुक्त तत्वावधान में ध्यान योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रशिक्षिका डॉ. अलका दास और ज्योति मिश्रा ने संवादात्मक तरीके से शिक्षकों को ध्यान और योग की व्यावहारिक विधियां सिखाईं। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और शोधार्थियों में मानसिक संतुलन और सकारात्मक ऊर्जा का विकास करना था। इस अवसर पर हिंदी, संस्कृत, रसायन विज्ञान, शिक्षा शास्त्र और वनस्पति शास्त्र विभागों के कई वरिष्ठ शिक्षक उपस्थित रहे। प्रो. नीता सिन्हा, प्रो. सरोज सिंह, आभा त्रिपाठी, दीनानाथ, अर्चना पांडे, बबीता अग्रवाल, लक्ष्मी श्रीवास्तव, दीप्ति विष्णु, प्रो. सरिता श्रीवास्तव, डॉ. रुचिका वर्मा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.