ध्यान और आध्यात्मिक के लिए बना मिशन
मुरादाबाद, जून 9 -- दिल्ली रोड स्थित सावन कृपाल रूहानी मिशन ने संत दर्शन सिंह की 37 वीं बरसी पर गागन चौराहे के पास छबील यानि मीठे शरबत का वितरण किया। आयोजन सेवादार हिमांशु सागर के निगरानी में रहा। सेवा दार दिनेश शर्मा ने बताया ध्यान, आध्यात्मिक और विश्व मानवता को बढ़ावा देने के लिए इस मिशन की स्थापना की गई। स्थापना 50 वर्ष पहले संत दर्शन सिंह ने की थी। उन्होंने सभी अनुयायियों को सदा प्रेम भाव से रहने का संदेश दिया। आज संत राजेंद्र सिंह इसके अध्यक्ष हैं। शरबत वितरण में सुभाष आहूजा, सुशील कुमार शर्मा, अंकित, विपिन, साहिल, मेहर सिंह, आशु सागर, प्रताप सिंह, राकेश कश्यप, श्याम, इंद्रा देवी, मिथलेश, गीता देवी, सुमित्रा देवी आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.