दरभंगा, फरवरी 23 -- दरभंगा। मिथिला स्नातकोत्तर संस्कृत शोध संस्थान की ओर सीएम नीतीश कुमार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए कला संस्कृति युवा विभाग के राज्य परामर्शदात्री सदस्य उज्ज्वल कुमार ने राज्यसभा सांसद संजय झा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे शोध संस्थान की बहुमूल्य पांडुलिपियों का समुचित संरक्षण व संवर्धन हो सकेगा। उज्ज्वल ने मिथिला की त्रिवेणी के रूप में प्रख्यात बेनीपुर के त्रिमुहानी संगम धाम को 'मिनी सिमरिया' बनाये जाने की दिशा किए गए ठोस प्रयासों को भी उल्लेखनीय बताया। इस अवसर पर मौजूद एसके चौधरी एजुकेशनल ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. संत कुमार चौधरी ने संजय झा की पहल पर बनाए गए मिथिला हाट को नजीर बताया। राज्यसभा सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से अनौपचारिक भेंट में शिक्षाविद डॉ. चौधरी ने कोसी नदी से संबद्ध बृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.