शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- श्री रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित बसंत उत्सव के चौथे चरण का समापन शुक्रवार को हुआ। आश्रम के मेडिटेशन हाल में आयोजित "प्रेस से मिलिए" कार्यक्रम में सचिव उमाशंकर बाजपेई, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनुपम अग्रवाल, प्रशिक्षक माधो गोपाल अग्रवाल और वर्किंग कमेटी सदस्य संजय सहगल ने मीडिया से संवाद किया। प्रशिक्षक माधो गोपाल अग्रवाल ने बताया कि 1976 में बाबूजी महाराज ने शाहजहांपुर में पहले आश्रम की स्थापना की थी। इस वर्ष आश्रम की पचासवीं वर्षगांठ के अवसर पर विशेष आयोजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि ध्यान अभ्यास से मानसिक तनाव में कमी और व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उमाशंकर बाजपेई ने बताया कि 12 फरवरी से शुरू हुआ उत्सव 2 मार्च तक पांच चरणों में आयोजित किया जा रहा है। अब तक चार चरणों में भारत के विभिन्न राज्यों और 74 देशों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.