शाहजहांपुर, जून 16 -- शाहजहांपुर। श्री रामचंद्र मिशन और हार्टफुलनेस मेडिटेशन की ओर से रामचंद्र मिशन आश्रम में आयोजित "ध्यानोत्सव" का समापन सोमवार को हुआ। समापन दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम प्रशासन रजनीश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में सहज मार्ग साधना पद्धति और हार्टफुलनेस मेडिटेशन के माध्यम से आंतरिक शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति पर चर्चा की गई। ध्यानोत्सव के तीसरे दिन की शुरुआत लखनऊ से आए चंद्रकांत द्वारा योग के प्रमुख आसनों के अभ्यास से हुई। इसके बाद उमा सक्सेना द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक "ध्यान" का मंचन किया गया। नाटक में त्रिलोकी नाथ, माया सिंह, संतोषी, रीता, रजनीश, गुंजन और रमापति सिंह के अभिनय को सराहना मिली। यह भी पढ़ें- आंखों पर पट्टी, फिर भी बता दिए नोट नंबर... ध्यानोत्सव में बच्चों ने चौंकाया जोन प्रभारी शा...