हल्द्वानी, जुलाई 2 -- देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। पीसी ध्यानी को उत्तराखण्ड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) का प्रबंध निदेशक पर कर्मचारियों ने हर्ष जताया है। ऊर्जा ऑफिसर्स सुपरवाइजर्स एंड स्टाफ एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष डीसी गुरुरानी ने इस निर्णय पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड मूल निवासी ध्यानी को एमडी बनाए जाना शासन की दूरदर्शी सोच, पारदर्शी कार्यशैली, योग्य और अनुभवी अधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने की नीति का परिणाम है। उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। विद्युत व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी और उपभोक्ताओं के साथ-साथ कर्मचारियों का भी हित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...