रामगढ़, जून 29 -- कुजू, निज प्रतिनिधि।

मस्जिद की बुनियाद तोपा परियोजना के पुनर्वासित स्थल न्यू बनवार में रजा जामा मस्जिद का बुनियाद किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि सीसीएल तोपा परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह व पीरे तरीकत हजरत अल्लामा आमिर रजा साहब बरेली, विशिष्ट अतिथि कार्यकारी खान प्रबंधक अनुभव गौरव, कार्मिक प्रबंधक असलम अंसारी, सेफ्टी ऑफिसर आलोक कुमार सिंह, सेल संचालन समिति अध्यक्ष राजेश्वर गंझू, सचिव मो अलियास, रामभजनलाल महतो, ज्योतेंद्र प्रसाद साहू व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन मौलाना वाजिद अली सकाफी ने किया। सभी अतिथियों का स्वागत इंतजामिया कमेटी के मो इस्लाम, हाजी शहीद अली, जाहिद अली, इरफान अंसारी, तारिक अनवर, शहाबुद्दीन रिजवी आदि ने बुके, फूलमाला व अंगवस्त्र देकर किया गया। इसमें मो गुलजार, जयनाथ महतो, पू...