कोडरमा, मार्च 28 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बसंती दुर्गा पूजा को लेकर शनिवार को विजयादशमी के दिन धूमधाम से कई स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। झुमरी तिलैया शहर में शीतला माता मंदिर शनिवार की शाम गाजे-बाजे के साथ प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान देवी मंडप रोड के अलावा आसपास के दर्जनों महिला पुरुष मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से मां भवानी को हाथ जोड़कर विदाई देते हुए अपने जीवन में खुशहाली और अगले साल फिर आने का न्योता भी दिया। इस दौरान विसर्जन जुलूस में शामिल कई महिलाएं भावुक हो गईं। वहीं जगह आज रविवार को प्रतिमा का विसर्जन किया जायेगा। वहीं चंदवारा प्रखंड में भी देर शाम कई स्थानों पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.