कोडरमा, मई 5 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। बागीटांड स्थित 45 झारखंड बटालियन एनसीसी, कोडरमा के तत्वावधान में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सीएटीसी) का शुभारंभ हुआ। यह शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विजय कुमार , सेना मेडल के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के प्रथम दिन झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों से लगभग 650 एनसीसी कैडेटों का आगमन हुआ। आगमन के पश्चात कैडेटों के आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कार्य ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, एलडीसी सोहित कुमार सिंह एवं गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कैडेटों के कैंप फॉर्म, आधार कार्ड व बैंक पासबुक की गहन जांच की गई। इसके बाद सभी कैडेटों की बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराई गई व उनके रहने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई।इस शिविर में राज्य के विभिन्न...