सासाराम, मई 16 -- सासाराम। शहर के एसपी जैन कॉलेज मोड़ के समीप पुरानी जीटी रोड पर बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस जवान को रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल जवान को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की बतायी गई है। मृतक ट्रैफिक सिपाही की पहचान मुकेश कुमार बैच नंबर 29 जिला लखीसराय के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- सासाराम में खाकी पर जानलेवा हमला, नो-एंट्री में रोकने पर बालू माफिया ने सिपाही को ट्रैक्टर से कुचलाघटना का विवरण बताया जाता है कि सिपाही मुकेश घटना के समय पुरानी जीटी रोड पर ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात थे और नो इंट्री में वाह...