कोडरमा, फरवरी 17 -- डोमचांच। नगर पंचायत डोमचांच के वार्ड संख्या 12 (लठियोबर) में सोमवार को भाजपा समर्थित नगर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमेश वर्मा के समर्थन में "आपका प्रत्याशी, आपके द्वार" संपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रत्याशी उमेश वर्मा ने क्रम संख्या एक के 'एयर कंडीशनर' छाप पर मतदान का आग्रह किया। इस दौरान उमेश वर्मा ने लोगों को आश्वस्त किया कि चुनाव जीतने के बाद होल्डिंग टैक्स से जुड़ी समस्याओं का समाधान, सड़क एवं नाली निर्माण, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था तथा क्षेत्र की स्वच्छता और सुंदरता को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर राजेश सिंह, अखिल कुमार सिन्हा, डॉ. के.पी. चौधरी, मीडिया प्रभारी सुनील कुमार सिन्हा, संयोजक प्रभाकर लाल रावत, सुदेश मोदी, मिथिलेश गोस्वामी, शक्ति सिंह, शशि शंकर मेहता, मनोज मेहता सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.