कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना, कोडरमा द्वारा गुरुवार को आदर्श विद्यालय, राजकीय 2 उच्च विद्यालय कोडरमा में जिला स्तरीय पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम ने की। इस अवसर पर प्रखंड स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले कुल 47 छात्र-छात्राओं तथा जिला स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले 8 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा जिला स्तर के 8 छात्र-छात्राओं को स्मार्ट वॉच, प्रमाण पत्र एवं गोल्ड मेडल प्रदान किया गया। वहीं प्रखंड स्तर के 47 छात्र-छात्राओं को बैग, प्रमाण पत्र एवं सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आईसीटी इंस्ट्रक्टर को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।अपने संबोधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.