सासाराम, सितम्बर 28 -- मंदिर में चादर ओढ़ाकर शव को सुला दिया, सिर पर मिले चोट के निशान चेनारी, एक संवाददाता। चेनारी थाना क्षेत्र के चंद्रकौथी गांव में सोमवार को 70 वर्षीय गुपुत पासवान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। गुप्त पासवान गांव से बाहर नदी के समीप मंदिर बनाकर कई वर्षों से वहीं रहते थे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: नक्सली कमांडर रहे लखन यादव के 70 वर्षीय पिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौतघटना का विवरण सोमवार को उनकी पत्नी खाना लेकर मंदिर पहुंचीं। काफी देर तक जगाने के बाद भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर ग्रामीणों को सूचना दी गई। ग्रामीणों के पहुंचने पर पहले आशंका जताई गई कि साधु की सर्पदंश से मौत हुई है। शव को दफनाने के लिए गड्ढा भी खोदा जाने लगा। इसी दौरान किसी ग्रामीण की नजर सिर से निकल...