कोडरमा, फरवरी 7 -- ध्यानार्थ: घंघरी में शिव महापुराण सह प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलशयात्रा फोटो के साथ लगाने का अनुरोध है। फोटो कोडरमा 11 जयनगर में शुक्रवार को निकाली गई कलशयात्रा में शामिल लोग। जयनगर, निज प्रतिनिधि प्रखंड के करियांवा पंचायत अंतर्गत ग्राम घंघरी में आयोजित होने वाले शिव महापुराण सह शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद उपाध्यक्ष निर्मला देवी ने किया। कलश यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु महिला-पुरुष गाजे-बाजे और "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ घंघरी से डहुआटोल होते हुए बराकर नदी के उत्तरवाहिनी तट पहुंचे। वहां विधि-विधान के साथ कलश में पवित्र जल भरकर श्रद्धालु यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश की विधिवत स...