ध्यानार्थ: आज सुबह नौ से शाम छह बजे तक कोडरमा समेत कई प्रखंडों में बाधित रहेगी बिजली
कोडरमा, मार्च 15 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। आज रविवार को डीवीसी द्वारा ग्रिड की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस कारण होने वाली बिजली की आपूर्ति सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार, इस अवधि में आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे, ताकि भविष्य में विद्युत आपूर्ति को और अधिक सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके। बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जिले के कई क्षेत्रों में आंशिक रूप से प्रभाव पड़ेगा। प्रभावित क्षेत्रों में कोडरमा प्रखंड, सतगावां प्रखंड, डोमचांच प्रखंड, मरकच्चो प्रखंड तथा जयनगर प्रखंड के विभिन्न इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को निर्धारित समय के दौरान बिजली नहीं मिल पाएगी। विद्युत विभाग ने आम उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें और बिजली से चलने वाले उपकरणों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.