ध्यानचंद जयंती पर बच्चों ने दिखाई खेल प्रतिभा
लोहरदगा, अगस्त 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। मेजर ध्यानचंद की जयंती और राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर शनिवार को टायनी टास्क विद्यालय में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के डायरेक्टर अजातशत्रु सिंह और एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। क्विज में मेजर ध्यानचंद के जीवन, उनकी उपलब्धियों, हॉकी और विभिन्न खेलों से जुड़े सवाल पूछे गए। विद्यार्थियों ने सवालों के जवाब देकर अपनी खेल संबंधी जानकारी और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन किया। मौके पर विद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर रघुवीर शर्मा ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.