बरेली, अप्रैल 13 -- पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में डॉ. सुरभि के निर्देशन में तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। 14 अप्रैल तक होने वाले इस आयोजन में बरेली समेत कई जिलों के लोगो ने हिस्सा लिया। पहले दिन रविवार को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े अभ्यास कराए गए। डॉ. सुरभि ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करना है। इन अभ्यासों से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...