देहरादून, फरवरी 21 -- देवभूमि रक्षा मंच ने धौलास भूमि घोटाले मामले में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की घोषणा की। कहा कि 6 मार्च को हरिद्वार के गंगा तट पर सरकार की 'बुद्धि-शुद्धि' के लिए यज्ञ किया जाएगा । शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में देवभूमि रक्षा मंच के पदाधिकारियों ने धौलास क्षेत्र में हुए कथित भूमि घोटाले को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि धौलास क्षेत्र में मार्केट दर के अनुसार इस घोटाले में करीब 150 से 200 करोड़ रुपये की हेराफेरी की गई है । मंच ने प्रशासनिक अधिकारियों की संलिप्तता पर भी सवाल उठाए हैं। आरोप लगाया कि कथित तौर पर कृषि भूमि के उपयोग को बदलने और फिर विवाद होने पर आदेश स्थगित करने का काम किया। कहा कि 25 फरवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। मंच ने दोषी अधिकारियों को तुरंत हटाया जाए और उनके खिलाफ म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.