हापुड़, जुलाई 20 -- धौलाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम शैखपुर खिचरा से एक 11 वर्षीय मासूम बच्चा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला, तो पीड़ित पिता ने धौलाना थाने में लिखित तहरीर देकर पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले को दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है।

लापता बच्चे का विवरण ग्राम शैखपुर खिचरा (चीनी गोदाम के पीछे) के रहने वाले मुन्न खान पुत्र फुन्दन खान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 11 वर्षीय बेटा यासीन उर्फ ब्बू 14 जुलाई 2026 को सुबह करीब 9 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया। काफी समय तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी तलाश करने के बाद भी यासीन का कुछ पता नहीं चल सका है। परिजनों न...