हापुड़, जुलाई 24 -- धौलाना। हापुड़ जिले में गुरुवार सुबह अचानक राजनीतिक हलचल तेज हो गई। धौलाना विधानसभा-58 से कांग्रेस के भावी प्रत्याशी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कुलदीप अत्रेय उर्फ दीपक को उनके धौलाना स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया गया। कुलदीप अत्रेय दिल्ली जाने की तैयारी कर रहे थे, तभी पुलिस प्रशासन ने उन्हें उनके घर से बाहर निकलने से रोक दिया。 यह भी पढ़ें- धौलाना में वरिष्ठ कांग्रेस नेता कुलदीप अत्रेय नजरबंदपुलिस का कदम प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना धौलाना के प्रभारी निरीक्षक अवनीश शर्मा और उप-निरीक्षक अरुण चौधरी भारी पुलिस बल के साथ सुबह-सुबह कुलदीप अत्रेय के आवास पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के मद्देनजर यह कदम एहतियातन (प्रिकॉशनरी) उठाया गया है। यह भी पढ़ें- Shamli News: कांग्...