धौलाना में बदायूं के युवक की गोली मारकर हत्या
हापुड़, मार्च 28 -- थाना कपूरपुर इलाके के गांव ढाना को जाने वाले मार्ग पर किसी अज्ञात हमलावरों ने विक्की पर जा रहे कपड़े की फैरी लगाने जा रहे युवक को गोली मार दी। गोली मारने के बाद हमलावर फरार हो गएजबकि युवक लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गया। लहुलुहान पड़े युवक की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परंतु तब उसने दम तोड़ दिया था। मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी शिनाख्त बदायूं के इबरत नामक युवक के रुप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलते ही मृतक का पिता घटनास्थल पर आ गया। एएसपी विनीत भटनागर के अनुसार कपूरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि एक युवक लहूलुहान दशा में आम के बाग में पड़ा है। जिसके पास एक मोपेड (विक्की ) खड़ी हई है। युवक के शरीर पर गोली लगने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.