हापुड़, मार्च 26 -- क्षेत्र के ग्राम कंदौला में गुरुवार को जय दुर्गा माता मेले के आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर के भाग लिया। इस दौरान निकाली गई भव्य और सुंदर झांकियों ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया। भारी संख्या में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। झांकियों में सबसे विशेष आकर्षण भगवान शिव के गणों और अघोरियों के वेश में कलाकारों का प्रदर्शन रहा। भस्म रमाए और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरकते कलाकारों को देख लोग भक्ति भाव से भर उठे। यह मेला सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य भक्ति के साथ-साथ समाज में एकता का संदेश फैलाना है।--------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...