हापुड़, मई 11 -- कस्बे के वशिष्ठ चौक पर भगवान विष्णु के छठे अवतार, ब्रह्मर्षि भगवान परशुराम जी का प्रकटोत्सव समारोह अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। युवा परशुराम सेवा दल के तत्वाधान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के साथ-साथ सर्व समाज के लोगों ने शिरकत की। भगवान परशुराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा।​इस अवसर पर वशिष्ठ परिवार ने तीन दशक पुरानी उस परंपरा को जारी रखा, जिसकी नींव वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय एस.एस. वशिष्ठ जी ने रखी थी। वक्ताओं ने कहा कि वशिष्ठ परिवार द्वारा हर वर्ष इस गौरवशाली आयोजन को आगे बढ़ाना समाज के लिए प्रेरणादायक है।

समाज को संगठित होने का आह्वान वरिष्ठ पत्रकार राजीव वशिष्ठ ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिस प्रकार अधर्म और अत्याचार बढ़ रहा है, उसे देखते हुए कल...